Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें शिव षडक्षर स्तोत्र, बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा

Share

Maha Shivratri 2024: हर साल हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन महीने की महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन विधि से महादेव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है.

maha-shivratri-2024-shiv-shadakshar-stotra-lyrics-558

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क || Maha Shivratri 2024: शिव भक्तों को पुरे साल बड़ी बेसब्री से महाशिवरात्रि के पावन दिन का इंतजार रहता है. हर साल दो महाशिवरात्रि आती हैं और 2024 की पहली महाशिवरात्रि का पर्व 08 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.

माना जाता हैं कि, इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों के सभी संकट कट जाते हैं. ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि के दिन शिव षडक्षर स्तोत्र का पाठ करते हैं तो आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं. पढ़िए भगवान शिव को समर्पित श्री शिव षडक्षर स्तोत्र..

Maha Shivratri 2024: शिव षडक्षर स्तोत्र लिरिक्स (Shiv Shadakshar Stotra Lyrics)

ॐकारं बिंदुसंयुक्तं नित्यं ध्यायंति योगिनः |
कामदं मोक्षदं चैव ॐकाराय नमो नमः ||

नमंति ऋषयो देवा नमन्त्यप्सरसां गणाः |
नरा नमंति देवेशं नकाराय नमो नमः ||

महादेवं महात्मानं महाध्यानं परायणम् |
महापापहरं देवं मकाराय नमो नमः ||

शिवं शांतं जगन्नाथं लोकानुग्रहकारकम् |
शिवमेकपदं नित्यं शिकाराय नमो नमः ||

वाहनं वृषभो यस्य वासुकिः कंठभूषणम् |
वामे शक्तिधरं देवं वकाराय नमो नमः ||

यत्र यत्र स्थितो देवः सर्वव्यापी महेश्वरः |
यो गुरुः सर्वदेवानां यकाराय नमो नमः ||

षडक्षरमिदं स्तोत्रं यः पठेच्छिवसंनिधौ |
शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते ||

श्री शिव षडक्षर स्तोत्र में भगवान शिव के अनादि अनंत स्वरूप का वर्णन है. ऐसा माना जाता है कि, महाशिवरात्रि षडक्षर स्तोत्र का पाठ करने से महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और साधक के सभी दुख-दर्द हर लेते हैं.

Sptvnews.com पर राष्ट्रीय समाचार (National News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड (Bollywood), खेल (Sports News), राजनीति (Politics), धर्म और शिक्षा (Education News) से जुड़ी हर ख़बरों को पढ़े. समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए sptvnews को सोशल मीडिया पर फॉलो करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

10 Superhit Movies Rejected by Kalki 2898 AD fame Prabhas Top 10 Perfect Honeymoon Destinations in India 9 Most Popular Veg Dishes in North India From Maidaan to Gullak Season 4: 10 OTT Releases to Binge-Watch This Weekend 10 Superhit Hindi blockbusters adapted from South India Cinema