Ahoi Ashtami 2022: 17 अक्टूबर को महिलाएं अपनी संतान के अच्छे भविष्य और लंबी उम्र के लिए अहोई अष्टमी का निर्जला व्रत रखती है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन अहोई माता के साथ भगवान शिव और माता पार्वती पूजा की जाती है.
Ahoi Ashtami 2022: हर वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को रखने जाने वाला अहोई अष्टमी व्रत, अबकी बार 17 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस महिलाएं अहोई माता और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान के साथ, निर्जल व्रत रखेंगी. वहीं अहोई अष्टमी व्रत का पारण (व्रत तोड़े जाने वाला समय) व्रत देखकर किया जाता है. इस साल बन रहे शुभ संयोग से इस व्रत का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है. आइए जानते हैं अहोई अष्टमी की तिथि और शुभ मुहूर्त.
Ahoi Ashtami 2022 Date: अहोई अष्टमी 2022 तिथि
प्रारम्भ : 17 अक्टूबर 2022, सुबह 09 बजकर 29 मिनट से
समाप्त : 18 अक्टूबर 2022, सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक
अहोई अष्टमी पर बन रहे शुभ संयोग
अभिजीत मुहूर्त : 17 अक्तूबर, दोपहर 12:00 से 12:47 बजे तक
शिव योग : 17 अक्तूबर, सुबह से शाम 04 बजकर 01 मिनट तक
अमृत काल : अक्टूबर 18, सुबह 02.31 से सुबह 04.19 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग : 18 अक्तूबर, सुबह 05:11 बजे से 06:32 तक
अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त : 17 अक्तूबर, शाम 06.14 बजे से शाम 07.28 तक
तारों को देखकर व्रत तोड़न वाली माताएं शाम 6 बजकर 36 मिनट पर अपना व्रत तोड़ सकती हैं. वहीं चंद्रमा को देखकर व्रत खोलने वाली महिलाएं रात 11.24 पर अपना व्रत तोड़ सकती हैं.
माना जाता है कि, इस दिन व्रत करने और विधि-विधान से पूजा करने से माता पार्वती अपने पुत्रों के समान अपनी भक्तों की संतान की रक्षा करती हैं. वहीं इस दिन व्रत करने से महिलाओं को जल्द ही संतान की प्राप्ति हो जाती है.